WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तालिबान आ गया – Poem By Mrs. Rachna Khushu.

 

तालिबान आ गया - Poem By Mrs. Rachna Khushu.

RACHNA KHUSHU
Dated:20.08.2021

तालिबान आ गया                                           

 

जाहिलों का , वेह्शियों का

काल आ गया

तालिबान आ गया       

 

मानवता को झकझोरने

भून्चाल आ गया

तालिबान आ गया       

 

शरियत के आकाओं का

फ़रमान आ गया

तालिबान आ गया       

 

अनपढ – गंनवारों का

साम्राज्य आ गया

तालिबान आ गया       

 

पाक के अज़िजों का

विध्वंसक प्रहार आ गया

तालिबान आ गया       

 

बे लगाम घोड़ों की रफ्तार से

प्रलयकाल आ गया

तालिबान आ गया       

 

डर का , आतंक का

माहौल छा गया

तालिबान आ गया       

 

औरतों की आज़ादी को

सूली पे चडा गया

तालिबान आ गया       

 

लाखों की अफगानी सेना पर

भारी पड गया

तालिबान आ गया       

 

चीखों – पुकार, भगदड़ से

मातम सा छा गया

तालिबान आ गया       

 

अमनों – चैन जनता का

धराशाई कर गया

तालिबान आ गया       

 

समूचे विश्व के लिए

खतरे की घंटी बजा गया

तालिबान आ गया       

 

रचना

 

 

...